खामोश दिल !

एे दिल .
तू क्यूं  क्यूं  तू  खामोश  है .
अरे  क्या  हुआ हाँ क्या  हुआ
ज़िसका तुझे इत्ता अफसोस  है .

एे  दिल
तू क्यूं  क्यूं  तू  खामोश  है .

अरे सुन ज़रा ...नजरें  उठा
छोड़  गम को मत तन्हा हो
देख ज़िन्दगी कितनी है हसीं
आ मस्ती से इसे जीना सीख लें .

अरे जो हुआ तू  भूल जा
कदमें बढ़ा आगे चलना तू  सीख  ले.

एे दिल .
तू क्यूं  क्यूं  तू  खामोश  है
माना कि  वो पास नहीं
यादों  में तो है ना सही
अरे सब्र कर  ज़रा तू ठहर
ज़िन्दगी  तो है इक सफर
कभी ना कभी कहीं ना कहीं
मुलाकात होगी उस से
किसी मोड़  पे ...

एे दिल .
तू क्यूं  क्यूं  तू  खामोश  है
अरे  क्या  हुआ हाँ क्या  हुआ
ज़िसका तुझे
इत्ता अफसोस  है .

एे  दिल...

* * *
Prince
( 2011 )

Comments

Popular posts from this blog